मेरी ब्लॉग सूची

रविवार, 24 अप्रैल 2022

TOTAL STATION ( टोटल स्टेशन ) का PDF एवं नोट सेसनाल इग्जाम के लिए महत्वपूर्ण है।

 टोटल स्टेशन ( TOTAL STATION):- टोटल स्टेशन ( T.S.) या टोटल स्टेशन थियोडोलाइट ( TST ) एक इलेक्ट्रॉनिक ऑप्टिकल उपकरण है जिसका उपयोग सर्वेक्षण और भवन निर्माण के लिए किया जाता है।

      यह एक इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट थियोडोलाइट है जो एक इलेक्ट्रॉनिक दूरी माप ( E . D. M ) के साथ एकीकृत है जो ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज कोण और उपकरण से ढलान की दूरी को एक विशेष बिंदु तक मापने के लिए और डेटा एकत्र करने और  त्रिकोणासन करने के लिए एक ऑन - बोर्ड कम्प्यूटर है।

  इस यंत्र का उपयोग स्लोप दूरी , ऊर्ध्वाधर कोण एवं क्षैतिज कोण आदि मापने के लिए किया जाता है।

** टोटल स्टेशन के भाग ( PARTS OF TOTAL STATION ) :- इसका प्रमुख भाग निम्नलिखित हैं :-

1. डिस्प्ले ( DISPLAY) :- टोटल स्टेशन में विभिन्न सूचनाओं को  दर्शाने के लिए डिजिटल डिस्प्ले का उपयोग किया जाता है।

2. ऑपरेशनल पैनल ( OPERATIONAL PANEL ) :- टोटल स्टेशन द्वारा पूर्ण किए जाने वाले विभिन्न फंक्शन को सम्पन्न करवाने के लिए डिस्प्ले के पास ऑपरेशनल पैनल लगा होता है।

3. समरेखक ( COLLIMATOR) :- यह समान्यत : टोटल स्टेशन उपकरण के सामने वाले भाग में लगा होता है। इससे लेजर लाइट निकलती है, जो कि लक्ष्य ( Target ) से टकराकर आवश्यक डाटा एकत्रित करती है।

4. ( ऑब्जेकटिभ  लेंस )OBJECTIVE  LENS :- इसका उपयोग टोटल स्टेशन उपकरण में समरेखक से निकलने वाली किरणो को एकत्रित करने एवं टारगेट को देखने के लिए किया जाता है।

5. डाटा आउट कनेक्टर ( Data out connetor ) :- टोटल स्टेशन द्वारा एकत्रित किए गए डाटा को प्राप्त करने के लिए डाटा आउट कनेकटर का उपयोग किया जाता है। यह एक पोर्टनुमा संरचना होती है।

6. ऑप्टिकल प्लमेट (OPTICAL PLUMMET ):- ऑप्टिकल प्लमेंट , टोटल स्टेशन में लगा वह घटक है जो सर्वे की माप को सटीकता से मापने मे सहायक होता है।

7. लेवलिंग स्क्रु ( LEVELLING SCREW ) :- यंत्र से सही मापन करने के लिए इसका एक तल में स्थिर रहना बहुत आवश्यक होता है। यंत्र को स्थिर रखने के लिए लेवलिंग स्क्रू का प्रयोग किया जाता है।


*** टोटल स्टेशन में प्रयुक्त उपसाधन (ACCESSORIES USED IN TOTAL STATION) :- टोटल स्टेशन में प्रयुक्त उपसाधन निम्न लिखित है :-

1. इलैक्ट्रॉनिक्स थियोडोलाइट (Electronic Theodolite)
2. ऑन - बोर्ड माइक्रो प्रोसेसर (On-board microprocessor)
3. डाटा कलैक्टर (Data cellector )
4. डाटा स्टोरेज (Data storage )
5. प्रिज्म ( Prism )
6. चार्जर एवं एडैप्टर (Charger and Adaptor)
7. त्रिपाद (Tripod)

1. इलैक्ट्रॉनिक थियोडोलाइट(Electronic Theodolite):- - यह ट्राएंगुलेशन उपसाधन है । इसकी सहायता से क्षैतिज एव ऊर्ध्वाधर दोनो प्रकार के कोण मापे जाते है , यह टोटल स्टेशन का अति महत्वपूर्ण उपकरण है।

2. ऑन - बोर्ड माइक्रो प्रोसेसर ( On - board microprocessor):- माइक्रोप्रोसेसर, आधुनिक इलैक्ट्रॉनिक्स का एक महत्वपूर्ण घटक है। टोटल स्टेशन में माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग विभिन्न कार्यो को दक्षता के साथ सम्पन्न करने के लिए किया जाता है। 

3. डाटा कलैक्टर (Data Cellector ) :- यह एक क्रिटिकल उपासधन है क्योकिं यह सर्वे करने वाले व्यक्ति का डाटा रिकॉर्ड रखता है। इनबिल्ट( Inbiuilt) डाटा कलेक्टर आदर्श प्रकार का साधन है , क्योकिं यह स्वचालित तरीके से डाटा रिकॉर्ड रखता है

4. डाटा स्टोरेज(Data storage):-टोटल स्टेशन द्वारा एकत्रित किए गए डाटा को स्टोर करने के लिए डाटा स्टोरेज का उपयोग किया जाता है ।

5. प्रिज्म ( Prism ) :-टोटल स्टेशन में प्रयुक्त प्रिज्म , सर्वे एवं त्रिविमीय एवं मॉनिटरिंग सिस्टम से ऊंचाई और बिंदु की स्थिति में होने वाले परिवर्तन को मापने के लिए प्रयुक्त किया जाता है ।

इसकी पृष्ठभूमि का रंग काला होता है ।

6. चार्जर एवं एडैप्टर ( charge and Adaptor) :-स्टेशन को प्रचलित करने के लिए पावर सप्लाई की आवश्यकता होती है अतः इसके लिए सेल अथवा बैट्रियों का उपयोग करते हैं इसी बैट्रि को चार्ज करने के लिए चार्जर एडैप्टर का उपयोग करते हैं

7.त्रिपाद ( Tripod ) :-टोटल स्टेशन उपकरण को सपोर्ट करने अथवा उसे उसकी यथास्थिति में बनाए रखने के लिए त्रिपाद का उपयोग किया जाता है ।इसमें तीन पाद होते हैं , इसलिए इसे त्रिपाद कहते हैं इसके ऊपरी भाग को हैड कहते हैं जो कि एकदम समतल होते हैं

***स्टेशन की विशेषताएं (CHARACTERISTICS OF TOTAL STATION):-

(i). इसके द्वारा किसी बिंदु की दूरी एवं कोण को मापा जा सकता है तथा भविष्य में उपयोग करने के लिए रिकॉर्ड भी किया जा सकता है ।

(ii). इसकी सहायता से किसी बिंदु की ऊंचाई आसानी  मापी जा सकती है।

(iii).किसकी सहायता से वातावरणीय दाब, तापमान, प्रिज्म ' नियतांक  का उपयोग कर सटीक मान प्राप्त किया जाता है । यह भौतिकी परिवर्तन के आधार पर सही गणना करने वाला उपकरण है ।

( iv) .इस उपकरण पर धूल एवं नामी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है ।

(V).किसी अन्य उपकरण की अपेक्षा इसे प्रचारित करना आसान होता है ।

( Vi).इसकी सहायता से किसी दूर स्थित बिंदु से भी मापन किया जा सकता है ।

**टोटल स्टेशन के प्रमुख लाभ (ADVANTAGES OF TOTAL STATION):-टोटल स्टेशन के प्रमुख लाभ निम्नलिखित है :-

( i ). इसकी सहायता से क्षेत्रफल की दक्षतापूर्वक गणना  करना संभव होता है ।

(ii) .यह अधिकतर क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होता है ।

( iii ) . यह किसी भू -भाग जिसका सर्वे किया गया हो का ग्राफिकल व्यू प्रदर्शित करने में सक्षम होता है ।

( iv). इससे एक बार में ही 3 से 5 किमी तक की दूरी मापी जा शक्ति है इससे प्रचालन समय में कमी आती है ।

(v) .इससे त्रिपाद स्टैंड पर आसानी से सेट किया जा सकता है ।

( vi) . यह पुराने नक्शे से भी डाटा प्राप्त करने में सक्षम होता है ।

( vii) .यह सार्वे करने पर प्राप्त डाटा को स्टोर करता है ।

(viii) .इसमें डिजिटल डिस्पले का उपयोग होता है जो वाटरप्रूफ होता है ।

**टोटल स्टेशन के हानियां (DISADVANTAGES OF TOTAL STATION):- इसकी हानियं निम्नलिखित हैः- 

(i) .यह उपकरण महंगा होता है एवं इसको प्रचलित करने के लिए दक्ष कर्मचारियों की आवश्यकता होती है ।

(ii) . इस सर्वे का पूर्ण उपयोग करने के लिए यह आवश्यक होता है कि प्राप्त डाटा को सॉफ्टवेयर की सहायता से तैयार किया जाता है ।

(iii).इसमें कर्मचारी सर्वे के दौरान कार्य अथवा डाटा की जांच नहीं कर सकते हैं

(iv). सर्वे के दौरान इस उपकरण को उठाकर ले जाना पड़ता है ।

E.D.M. :-ELECTRONIC DISTANCE MEASURING DEVICES.:- इसकी खोज 1950 में हुईं ।

इलैक्ट्रॉनिक डिस्टेंस मेजरिंग डिवाइस (Electronic Distance Measuring Devices):-यह डिवाइस समान्यत: सर्वे में दूरी मापने के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला एक प्रमुख उपकरण है यह इलैक्ट्रो - मैग्नेटिक तरंग संचरित करके प्रचालित होता है ।

सिद्धान्त ( PRINCIPLE ) :- E. D. M. ( ई॰ डी॰ एम॰)मुख्य यूनिट से प्रसारित की जाने वाली इलैक्ट्रो - मैग्नेटिक तरंग की फेज शिफ्ट मे परिवर्तन के आधार पर कार्य करता है ।

टोटल स्टेशन सैटिंग (TOTAL STATION SETTING):-टोटल स्टेशन का उपयोग करने से पहले उसे सही तरीके से सेट किया जाता है इसके सेट करने के तरीके निम्न है -

1. CENTERING (सेंटरिंग ) :-यह टोटल स्टेशन को त्रिपाद पर सैट करने का तरीका है 

2. लेवलिंग ( LEVELLING ) :-इसमें सर्वप्रथम की त्रिपाद के लेवल सैट करके एक समान तल में कर लेते हैं । इसके बाद सर्वे बिंदु को रेटिकल के सेंटर पर सेट कर लेते हैं ।

3.स्क्रीन पर लेवलिंग ( LEVELLING ON THE SCREEN ) :-सर्वप्रथम सिस्टम को ऑन करते हैं ।इसके बाद डिस्प्ले पर प्रदर्शित MEAS मोड का चयन करते है ।इससे डिस्प्ले पर डॉट के समान बबल दिखाई देने लगेगा |

टोटल स्टेशन मापन ( TOTAL STATION MEASUREMENT ) :- टोटल स्टेशन द्वारा सामान्यता दूरी क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर कोण आदि मापे जाते हैं ।

1. दूरी मापन ( Distance Measurement) :-

(i).सर्वप्रथम डिस्टेंस मेजरमेंट मोड सैट करते हैं ।

(ii).अब टारगेट टाइप प्रिज्म एवं वातावरणीय गुणांक का मान सैट करते हैं ।

(iii) .इसके बाद डिस्प्ले पर मेष ( MEAS ) मोड सेलेक्ट करके दूरी मापने के लिए प्रयुक्त सॉफ्ट की ( Soft key ) दबाते हैं ।

2. कोण मापन ( Angle Measurement ) :-

(i). सर्वप्रथम उपकरण को एंगल मेजरमेंट मोड पर सेट कर लेते हैं ।

(ii).अब टारगेट टाइप , प्रिज्म एवं वातावरणीय गुणांक आदि का मान सैट कर लेते है ।

(iii) .इसके बाद इस प्ले और मेष मोड सेलेक्ट करके कोण  मपने के लिए प्रयुक्त सॉफ्ट की दबाते हैं ।



** इलैक्ट्रॉनिक डिस्प्ले ( ELECTRONIC DISPLAY ) :- टोटल स्टेशन के विभिन्न मानो  को दर्शाने के लिए इलैक्ट्रॉनिक डिस्प्ले  का उपयोग किया जाता है इसमे  डिजिटल डिस्प्ले - का उपयोग किया जाता है । टोटल स्टेशन में प्रयुक्त की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले ( L . E .D . )  डिस्प्ले की विशिष्टताएं निम्न प्रकार हैं - 

(1). तरंगदैर्घ्य 850 mm , 

(2 ) . ड्राइव  विधि ( cw )

( 3 ) . आउटपुट पावर < 200 Hw

( 4 ). रिपिटिशन रेट 15 kHz

**डाटा रीडिंग ( Data Reading ) :- टोटल स्टेशन में डिस्प्ले पर प्राप्त डाटा का उपयोग करना ही  डाटा रीडिंग हैं इसके प्रमुख बिंदु निम्नलिखित है -

 (i) .रिकॉर्ड देखना ( viewing Records )

(ii) .रिकॉर्ड डिलीट करना ( Deleting Records )
( iii). रिकॉर्ड एडिट करना ( Editing Records )

निर्देशांक प्रणाली ( Coordinate system):- किसी बिंदु को दर्शाने को ही निर्देशान प्रणाली कहते हैं |

हम लोग दो प्रकार के निर्देशन प्रणाली का उपयोग करते हैं ।
1. रेक्टेंगुलर निर्देशांक प्रणाली (Rectangular coordinate)
2. पोलर निर्देशांक प्रणाली(Polar Coordinate system)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Total station objective 2023question

 1. टोटल स्टेशन द्वारा किस घटक का मापन किया जाता है ? (a) दूरी                      ( b ) कोण ( c ) क्षेत्रफल              (d) उपरोक्त सभी 2...